फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे पेट्रोलपंप और गैस गोदाम

Mon, 25 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
पिड़रा घाट में डंठल में लगी आग पेट्रोल पंप की ओर बढ़ता देख बचाव में जुटे कर्मचारी
विज्ञापन
एकौना  क्षेत्र में डंठल में लग रही आग से रोज दहशत फैल रही है। सोमवार को डंठल में लगी आग से गांवों में भगदड़ मच गई। डंठल में लगी आग आबादी की ओर बढ़ता देख लोग बुझाने में जुट गए। इस दौरान पेट्रोल पंप और गैस गोदाम भी बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


पिड़रा गांव के सरेह में दोपहर में डंठल की आग पछुहा हवा के सहारे पेट्रोलपंप के करीब पहुंच गई। पंप की ओर आग बढ़ता देख लोगों के होश उड़ गए। कर्मचारी अग्निशमन यंत्र लेकर बचाव कार्य में लग गए। रामलक्षन क्षेत्र के शिवपुर गांव के डंठल में लगी आग गांव में घुसने लगी। तेज हवा से आग निलांश गैस गोदाम के करीब चली गई। गांव वाले गोदाम से सिलेंडर लेकर बचाव करने को भागने लगे।

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझाने में सफल रही। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एकौना क्षेत्र के नगवा गांव के करीब भी आग पहुंचने पर हड़कंप मच गया। गांव के युवकों ने पंपिंगसेट चालू कर आग को बुझाया। सुबह नौ बजे सेमरौना और अवस्थी गांव के बीच भी डंठल में लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया। डंठल में आग लगने से लोग पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें