फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा संचालक को हिरासत में लिया

Sat, 14 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
आठ माह पूर्व ट्रेन में हुई चोरी के मामले में गाजीपुर जीआरपी ने एक आर्केस्ट्रा संचालक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। दूसरे युवक को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूत्रों की मानें तो आर्केस्ट्रा संचालक ट्रेन में चोरी हुए मोबाइल का उपयोग कर रहा था।
विज्ञापन


नई दिल्ली के उत्तमनगर निवासी प्रमोद कुमार का बैग पिछले साल 22 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास से चोरी चला गया था। चोरी गए बैग में गहनें और मोबाइल भी था। मामले की तफ्तीश कर रही गाजीपुर जीआरपी को चोरी गए मोबाइल का लोकेशन लार रोड रेलवे स्टेशन के समीप मिला। इसके आधार पर जीआरपी टीम ने मईल थाना क्षेत्र के इटहुरा मिश्र गांव के एक आर्केस्ट्रा संचालक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। इसके अलावा लार रोड बाजार का रहने वाले एक युवक की भी तलाश की। युवक गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता है। जीआरपी ने युवक के घर वालों को उसे 24 घंटे के अंदर पहुंचाने की हिदायत दी।

आर्केस्ट्रा संचालक को हिरासत में लेने के बाद काफी देर तक इलाके में अपहरण की चर्चा रही। बाद में हकीकत जानने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गाजीपुर जीआरपी एसओ वीके वर्मा ने बताया कि ट्रेन से चोरी के एक मामले में आर्केस्ट्रा संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें