कंचनपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के रतनपुरा ईंट भट्ठे के पास खड़ी ट्रक में बाइक सवार युवक घुस गया। मौके पर एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ। वहीं कोतवाली के बभनी के पास ट्रॉली पलटने से तीन नर्तकी घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
कुशीनगर, तरयासुजान इलाके के गोविंद नगर निवासी सचिन गुप्ता पुत्र सुजीत, करन राय और इमिलिया निवासी कृष्णा बाइक से सुबह देवरिया जा रहे थे। भोर का वक्त था, सड़क खाली थी। बाइक सवार तेज गति से जा रहे थे। तरकुलवा थानाक्षेत्र के रतनपुरा गांव के पास कसया रोड पर खड़ी ट्रक में बाइक घुस गई। मौके पर सचिन गुप्ता की मौत हो गई।
हादसे में करन और कृष्णा गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। वहीं बुधवार की सुबह कोतवाली के बभनी के पास ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन महिला डांसर घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।