फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर तीमारदारों का हंगामा

Sun, 02 Oct 2016 11:02 PM IST
देवरिया/ ब्यूरो
विज्ञापन
नवजात की माैत - फोटो : Dailymail
विज्ञापन
मईल। जननी शिशु सुरक्षा योजना का पलीता आशा बहू लगा रही है। सरकारी अस्पताल के बजाय आशा बहू प्रसूता को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया। डॉक्टर की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई। इससे नाराज तीमारदारों ने नर्सिंगहोम में हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


 नरियांव गांव के गरथौली टोला निवासी हरिवंश  मिश्र के बहू को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। घर वाले आशा बहू को इसकी जानकारी दिए। आशा बहू भागलपुर पीएचसी पर ले जाने के बजाए घर वालों को गुमराह कर देवरिया शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया। घर वालों के अनुसार रविवार को सुबह महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया।

प्रसव के कुछ देर बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई। इससे नाराज तीमारदारों ने डॉक्टर और आशा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बाद में नर्सिंगहोम में मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया। हरिवंश मिश्र ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इस बाबत भागलपुर सीएचसी के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सी के सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें