फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मिनटों में मौत के मुंह में समा गई दो मासूम जिंदगियां

Tue, 22 Nov 2016 11:17 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
यह देख अस्पताल में पहुंचे लोगों की आंखें भर आईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

सलेमपुर। हंसते खेलते बच्चों के मौत की खबर जब गांव पहुंची तो घरवाले बदहवाश हो गए। महिलाओं की चीत्कार सुनकर लोगों की आंखें भर आईं। काल बनकर टूटा मिट्टी का अड़ार इंदल प्रसाद के घर का चिराग बुझा दिया।

अपनों को खोने वाले मजदूरों की आंखों में आंसू और जुबां पर एक ही सवाल था, कहां तुम चले गए। मजदूर इंदल प्रसाद का इकलौता बेटा इशू था। एक छोटी बेटी है। बेटे की जब मौत की खबर मिली तो वह दहाड़े मारकर रोने लगा। अस्पताल में बार-बार बेहोश हो जा रहा था। यह देख अस्पताल में पहुंचे लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामछबिला के तीन बेटों में रितेश उर्फ रवि सबसे छोटा था। घर में छोटा होने के कारण वह सभी का चहेता था। उसकी मौत के बाद घरवाले बदहवाश हो गए। दो बच्चों की मौत से मधवापुर गांव में भी मातम छा गया। गांव के अधिकांश लोग कोतवाली पहुंच गए। घरवालों ने कभी सपनों में भी नहीं सोचा था कि हंसती-खेलती बच्चों की   जिंदगी चंद मिनटों में मौत की मुंह में समां जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें