मकान और दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना कोतवाली और तरकुलवा इलाके में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। दुकान में इस वर्ष तीन बार चोरी की वारदात हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।कोतवाली थानाक्षेत्र के बरियापुर खास निवासी उमेश विश्वकर्मा की इंटर कॉलेज के पास जनरल स्टोर की दुकान है। रात किसी समय दुकान का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और काउंटर में रखा नगदी सहित पचीस हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। उसने सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में तीन बार दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।जबकि तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी निवासी लल्लन कुशवाहा का परिवार शनिवार की रात घर में सो रहा था। रात किसी समय मकान के अंदर पहुंचे। घर में रखा नगदी सहित एक लाख रुपये का सामान चुुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी घरवालों को हुई। गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित ने एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। एसओ आलोक सोनी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।