फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 15 Oct 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली महिला का शव रात भर कमरे में लटकता रहा। मायके वालों के आरोप लगाने और घर में किसी के मौजूद न होने के चलते महिला का शव सुबह मजिस्ट्रेट की निगरानी में उतरवाया गया। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कुशीनगर, तुर्कपट्टी के हरिशचंद्र सिंह ने नौ माह पहले अपनी बेटी नेहा की शादी शहर के इंदिरानगर मोहल्ला के राकेश सिंह से की थी। मंगलवार की शाम नेहा से मिलने उनका रिश्तेदार घर पहुंचा था तो ताला बंद था। नेहा  का फोन भी नहीं उठ रहा था। अंदेशा होने पर रिश्तेदार ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और मकान का मुआयान किया। इस दौरान मायके से आए लोगों ने हत्या और साजिश का आरोप लगाया। कमरे में नेहा की लाश फंदे से लटकती देेखकर अपाची सिपाही  लौट गए। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने रात में पूरे मकान की वीडियोग्राफी कराई और कमरे में ताला बंद करा दिया। सुबह तहसीलदार की मौजूदगी में कमरे का फाटक तोड़ा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। विवाहिता की दोनों कलाई कटी थी। कमरे से सुसाइट नोट मिला। पुलिस विवाहिता के डायरी की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि मायके वाले हत्या की बात कह रहे थे। चुनाव के कारण अधिकारी व्यस्त थे। सुबह तहसीलदार की मौजूदगी में फाटक को तोड़ा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर सुसाइट नोट मिला है। पति सहित चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें