फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट

Sun, 13 May 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के किशुनपाली गांव में लूट के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के किशुनपाली गांव में शनिवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट की। छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने महिलाओं को असलहे से आतंकित कर नकदी-जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर यूपी-100 की टीम रात में ही मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुट गई है। 
विज्ञापन

किशुनपाली गांव निवासी संजय पांडेय ट्रक मालिक हैं। उनका परिवार गांव में ही स्थित मकान में रहता है। शनिवार रात करीब एक बजे मकान के पीछे निर्माणाधीन हिस्से से होते हुए 5-6 की संख्या में बदमाश छत पर चढ़ गए और सीढ़ियों से होकर नीचे उतर आए। कमरों में घुसकर आलमारी, बक्सा, सूटकेस को खंगालने लगे। बताते हैं कि परिवार के पुरुष सदस्य छत पर थे, जबकि महिलाएं नीचे आंगन में सोई थीं। खटपट की आवाज सुनकर महिलाओं की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने असलहा दिखाकर उन्हें चुप करा दिया। इत्मीनान से नकदी, जेवरात समेटने के बाद छत के रास्ते ही बदमाश भाग गए। उनके जाने के बाद महिलाओं ने जानकारी अन्य सदस्यों को दी। यूपी-100 की टीम रात में ही मौके पर पहुंची और छानबीन की। बदमाशों को खोजा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस को दी तहरीर में गृह स्वामी संजय पांडेय ने अपने व भाई सुरेश पांडेय के कमरों से 40 हजार नकदी, सोने का हार, कंगन, अंगूठी, नथिया, चेन, पायल, मंगलसूत्र सहित करीब 10 लाख से अधिक का सामान गायब होने की बात कही है। थाना प्रभारी विजय नारायण के मुताबिक मौके पर जाकर छानबीन की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें