फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में एलआईसी एजेंट की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Sun, 11 Nov 2018 11:45 PM IST
deoria
विज्ञापन
अशोक मिश्र की हत्या के बाद सीएचसी पर जुटे लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया (सलेमपुर)। भूमि विवाद में पट्टीदारों ने एक एलआईसी एजेंट की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात रविवार की देर शाम हुई। पुलिस हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है ।  
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के दोगाड़ी गांव के रहने वाले अशोक मिश्र (50) पुत्र नथुनी मिश्र एलआईसी की सलेमपुर शाखा में एजेंट थे। उनका पड़ोस में रहने वाले सगे पट्टीदार श्रवण मिश्र से डीह की एक कट्ठे जमीन को लेकर काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। मामला दीवानी न्यायालय में भी विचाराधीन था। इसी बात को लेकर रविवार की शाम को दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी तो आस-पास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर  शांत करा दिया। देर शाम को श्रवण के परिजन अशोक के दरवाजे पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। वे उनको गाली देते हुए बाहर बुलाने लगे। जैसे ही अशोक घर से निकले श्रवण के परिजनों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। अशोक गिड़गिड़ाने के बावजूद हमलावर उन्हें बेरहमी से पीटते रहे। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए।  इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सीएचसी लार पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 
कोट
भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पट्टीदारों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश थानेदार को दिए गए हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन

 -सुरेन्द्र बहादुर, एएसपी दक्षिणी देवरिया।      


मौत की खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम 
मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका की पत्नी अभिरंजन मिश्र, बेटा भारतेन्दु, कार्तिकेय, बेटी अमृता, काजल और विभा बदहवाश हो गई हैं। अशोक अपनी मां-बाप के इकलौते बेटे थे।  घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार राजेश कुमार सिंह सीएचसी पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने के लिए परिजनों को समझाने-बुझाने लगे। लेकिन परिवार के लोग अशोक मिश्र का शव देने के लिए तैयार नहीं थे। काफी मान-मनौव्वल के बाद सुबह शव सौंपने की बात कहते हुए वे शव लेकर घर चले गए। सीओ शितांशु यादव भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से सभी हमलावर फरार हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें