फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक की पीटकर हत्या

Sun, 08 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
भलुअनी के तरकुलहा गांव में जमीनी रंजीश में हरेन्द्र यादव के मौत के बाद विलाप करते परिवार के लोग।
विज्ञापन
थाने से चंद कदम दूर स्थित तरकुलहां गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से चली लाठियों में हरेंद्र नामक युवक की मौत हो गई। जबकि दस अन्य लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव है जिससे कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


भलुअनी के तरकुलहां में मल्लू यादव और शंकर यादव के बीच कई साल से जमीन का विवाद चल रहा है। एक पक्ष के लोगों ने कुछ जमीन दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। खरीददार ने रविवार सुबह करीब नौ बजे राजस्वकर्मियों को बुलाकर पैमाइश कराई। कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष के लोग उस जमीन पर एकत्र हो गए और विवाद शुरू हो गया। बाद में दोनोें पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर ईंट, पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया।

जिसमें एक पक्ष से मल्लू (50), हरेंद्र यादव (25), नंद किशोर (45), अरविंद (24), विजय (20), नीरज (17), और दूसरे पक्ष के शंकर यादव (60), हरेराम, नंदलाल व भूअर व  सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ घायलों को गंभीर हालत में देवरिया भेजा गया। जहां हरेंद्र की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद गांव में पुलिस पहुंची, लेकिन सभी पुरुष घर छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें