फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में भट्ठा मालिक की हत्या

Tue, 01 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने टेकुआ गांव में ईंट भट्ठा मालिक जितेंद्र यादव की पिता के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान बदमाशों ने भट्ठे पर मौजूद लोगों को धमकाया भी। मृतक के पिता की तहरीर पर बागी सिंगही गांव के जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह और दो अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी तहरीर में मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी जितेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ चुके हैं। उनके एक रिश्तेदार प्रेम यादव भी चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव में जितेंद्र सिंह और मृतक जितेंद्र यादव के बीच विवाद हुआ था। भलुअनी के टेकुआ निवासी जितेंद्र यादव उर्फ कन्नू (38) पिता कविलाश यादव के साथ ईंट भट्ठे का कारोबार संभालते थे। जितेंद्र पिता के साथ मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ईंट भट्ठे पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और जितेंद्र से पांच ट्राली ईंट खरीदकर बरहज ले जाने की बात करने लगे। एक युवक उनके साथ ईंट देखने चला गया, जबकि दूसरा जितेंद्र  के पिता से बात करने लगा। ईंट देखकर लौटा युवक ऑफिस के पीछे चला गया, जबकि दूसरा युवक रकम गिनने लगा। कविलाश यादव के मुताबिक, इसी दौरान आफिस के पीछे गया युवक जितेंद्र यादव के पास आया और उसने जितेंद्र की कनपटी पर गोली मार दी। इससे मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई। पिता और भट्ठे पर मौजूद मजदूरों को असलहे से धमकाते हुए दोनों बदमाश फरार हो गए। भागते समय एक बदमाश का हेलमेट मौके पर छूट गया। थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह और दो अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। चुनावी विवाद, पुरानी रंजिश और लेन-देन के मामले समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें