फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

Wed, 05 Oct 2016 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज - फोटो : demo
विज्ञापन
गौरीबाजार। बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। खरोह रेललाइन पर दिल्ली जा रही वैशाली ट्रेन में सवार युवक गिर गया। मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद परिवार कलह के परेशान अधेड़ ने गौरी बुजुर्ग गोरखपुर जा रही शालीमार एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार, सुपौल के कटया करमा इलाके के मगना गांव निवासी मोहम्मद  इजराइल वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन से दिल्ली जा रहा था।

शाम पांच बजे के करीब गौरीबाजार के खरोह के पास ट्रेन से गिर गया। आई कार्ड के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस मौके से लौट ही रही थी कि सूचना मिली कि गौरी बुजुर्ग गांव के पास एक अधेड़ ने शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। उसकी पहचान गौरीबुजुर्ग निवासी सुरजन यादव के रूप में हुई। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें