फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब दुकान के खिलाफ जाम

Mon, 01 May 2017 11:10 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंचनपुर। तरकुलवा इलाके में देसी शराब को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तीसरे दिन भी लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तरकुलवा-बंजरिया रोड पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पुलिस शराब तस्करों से रुपये लेकर शराब बेचवाती है।
विज्ञापन


विरोध करने पर तस्कर मारपीट पर उतारू जा जाते हैं। तरकुलवा कस्बे में मौजूद देसी शराब की दुकान हाईवे पर होने के कारण बंजरिया रोड पर चली गई। गुलहरिया चौराहे पर देसी की दुकान पहले से मौजूद थे। सिरसिया गोठा के अलावा इलाके के अन्य जगहों पर कच्ची शराब खुलेआम बेची जाती है। इस बात से इलाके के लोग काफी नाराज है। सोमवार को कनकपुरा, गुलहरिया, मठिया, बेलही, चनहत्ता, सिरसिया गोठा गांव की सैकड़ों महिलाओं ने बंजरिया रोड पर सड़क जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि देसी शराब की दोनों दुकान हटाई जाए और कच्ची शराब तत्काल बंद की जाए।

यूपी 100 की पुलिस मौके पर पहुंची और दो दिन का समय मांगकर जाम को खत्म कराया। इसके पहले तरकुलवा क्षेत्र में शराब को लेकर तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। सिरवनिया गांव में देसी शराब की दुकान में तालाबंदी के बाद सोमवार को दुकान नहीं खुली। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं कंचनपुर में कच्ची शराब की बिक्री जोरों पर है। सड़क जाम करने के बाद भी पुलिस नींद से नहीं जागी है। चौराहे के लोगों का कहना है कि अबकी बार कच्ची शराब को लेकर आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें