देवरिया । थाने में सुनवाई की बजाए पीड़ित के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। बनकटा थाने में फरियादी के साथ थाने में सिपाहियों ने मारपीट की। आरोपी यूपी-100 पर लगा है। आरोप है कि एसओ की मौजूदगी में पीड़ित की पिटाई हुई।
आरोप लगने के बाद पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है। बनकटा थानाक्षेत्र के भैसही गांव में बुधवार की रात टॉर्च जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना के बाद यूपी-100 के सिपाही गांव पहुंचे और रविंद्र चौहान को हिरासत में ले लिया। सुबह थाने में फरियाद लेकर पहुंची मां भानमती के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि थाने ले जाकर पुलिसवालों ने रविंद्र की पिटाई की।
मुंह खोलने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई। शुक्रवार को पीड़ित रविंद्र चौहान, भानमती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बनकटा थाने में पिटाई का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया। मामले की जांच एडिशन एसपी करेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।