फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पैना में गोली चली, युवक ने भागकर बचायी जान

Tue, 17 Nov 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैना गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम छठ घाट से लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। जान बचाने के लिए  भाग रहे युवक पर दोबारा फायरिंग की गयी। बचते हुए युवक अपने घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसके दरवाजे पर भी फायरिंग की गयी। वारदात की जानकारी होते ही एसडीएम गिरिजेश चौधरी, सीओ सुधीर शर्मा मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव का माहौल है। पैना निवासी सत्यवान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह मंगलवार की शाम सतीहड़ा छठ घाट पर गया था। बताया जाता है कि हाल ही संपन्न हुए क्षेत्र पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर घाट से लौटते समय रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने कट्टे से उसके उपर फायर कर दिया। युवक अपनी जान बचाते हुए घर की ओर भागा। भागते समय भी दोबारा उस पर फायरिंग की गयी। इसी बीच युवक अपने घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद भी उसके दरवाजे पर फायरिंग की गयी। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एसडीएम सीओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। सीओ सुधीर शर्मा ने बताया शांति व्यवस्था को खराब करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। गोली चलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें