फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रहे छात्र को युवकों ने पीटा

Wed, 17 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग करने जा रहे छात्र को सीसी रोड पर युवकों ने रोक कर पीट दिया। मारपीट में छात्र घायल हो गया। जबकि अमर ज्योति चौराहे पर फल का दाम पूछने के बाद हुए विवाद में ग्राहक को ठेला वाले ने पीट दिया।
विज्ञापन


दोनों मामले की जांच पुलिस कर रही है। मंगलवार की शाम शहर के सीसी रोड पर कुछ मनबढ़ों ने एक छात्र की पिटाई कर दी।

विवाद की वजह साफ नहीं हो सकी है। शहर के उमानगर निवासी सन्नी चौहान आरबीटी स्कूल में पढ़ता है। शाम को सात बजे के करीब वह कोचिंग के लिए घर से निकला था।

सीसी रोड पर कुछ लड़कों से उसे घेर लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के विरोध पर हमलावर भाग निकले। इसकी सूचना घायल छात्र ने थाने में दी।

बुधवार की सुबह साकेतनगर के रहने वाले सूरज अमर ज्योति चौराहे पर फल खरीदने गए थे। ठेलेवाले से फल का दाम पूछा और फल छांटकर रखने लगे। इसी बीच ग्राहक और दुकानदार में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगल के कुछ दुकानदार भी विवाद में शामिल हो गए और सूरज को पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामले की जांच की जा रही है। घायल छात्र का मेडिकल कराया जाएगा। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें