फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत, नौ लोग झुलसे

Tue, 13 Oct 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खुखंदू/भलुअनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में तीन जगहों पर बारिश के दौरान बिजली गिरने से धान के फसल की सिंचाई कर रहे किसान की मौत हो गई। इसके अलावा खेतों में काम रही महिला समेत नौ लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। खुखुंदू, धनौती गांव में सोमवार को स्वामीनाथ राजभर (55) धान के फसल की सिंचाई कर रहे थे। जबकि संदीप, शोभा, शिवदत्त, रमाशंकर भी खेत में गए थे। शाम करीब पौने पांच बजे बूंदाबांदी के साथ बिजली तड़कने लगी। स्वामी नाथ राजभर समेत पांच लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इसके चलते खेतों में काम कर रहे किसानों में चीख पुकार मच गई। लोग सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने स्वामीनाथ राजभर को मृत घोषित कर दिया। जबकि संदीप, शोभा, शिवदत्त, रमाशंकर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बरहज के लाल फुलवरिया गांव के रमेश यादव अपने भतीजे मनोज यादव के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे।  सुबह करीब 10.30 बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिससे दोनों झुलस गए। दोनों का प्राथमिक इलाज पीएचसी पर कराया गया। गंभीर दशा में रमेश यादव को  डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बैकुंठपुर  गांव में गीता देवी, ज्योति कुमारी, अक्षय कुमार दरवाजे पर खड़े थे। तभी बिजली की गिर गई।  उसकी चपेट में आने से तीनों झुलस गए। इलाज  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। बिजली की चपेट में  आने से एक बकरी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें