फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लोगों पर दहेज हत्या का केस

Wed, 12 Apr 2017 10:42 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
छितरूआ में दहेज हत्या मामले में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। दहेज के लिए दो माह की विवाहिता जलाकर मारने वाले ससुराल वालों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरपीएसएफ जवान सहित  11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस टीम ने उस कमरे को सील कर दिया, जिस कमरे में विवाहिता को जलाकर मारा गया था। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश है। भटनी, इमिलिया निवासी सरोज मिश्र ने बेटी प्रज्ञा की शादी 14 फरवरी को भलुअनी, सुरौली छितरूआ निवासी मनीष तिवारी पुत्र श्रीनाथ तिवारी के साथ की थी। मनीष आरपीएसएफ में नौकरी करता था। ससुराल वालों ने दहेज के रुप से दस लाख रुपये से अधिक कैश दिया था। आरोप है कि विदाई में लाखों रुपये का सामान दिया गया। बेटी जब ससुराल पहुंची तो दस पंद्रह दिन तक मामला ठीक रहा। आरोप है कि ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे। विदाई में दिए गए सामान से खुश नहीं थे। मामला संभ्रात परिवार से जुड़ा था, ऐसे में प्रज्ञा भी खुलकर परिवारवालों को पूरी बात नहीं बताई। होली के बाद लड़की ने चाचा को परिवार की पूरी बात से अवगत कराया।

मायके वाले सोच में पड़ गए। जिस बेटी को अरमानों के साथ विदा किया उसकी ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। मायके वाले सुलह का प्रयास करते उससे पहले ससुराल वालों ने प्रज्ञा को जलाकर मार डाला। मंगलवार को भलुअनी पुलिस ने विवाहित का पोस्टमार्टम कराया। मायके वालों ने दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने भटनी, इमिलिया निवासी सरोज मिश्र की तहरीर पर छितरूआ निवासी पति मनीष तिवारी, सास कमलावती, ससुर श्रीनाथ तिवारी उर्फ भुअर तिवारी, ममता, कंचन, विभा, रमापति उर्फ अजय, रामनिवासी उर्फ संजय, मनोज और दिनेश के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। सीओ बरहज ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें