फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लीटर लहन नष्ट की गई

Sun, 13 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
हजारों लीटर लहन नष्ट की गई।
विज्ञापन
बरहज के  दियारा में कुटीर उद्योग का रूप ले चुकी कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर व्यापक अभियान चलाया है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कई थानों की फोर्स ने पीएसी के परसिया देवार में बन रहे शराब की भट्ठियों को नष्ट किया। मौके पर हजारों लीटर लहन नष्ट की गई। मगर इतने बड़े  धंधे को चलाने वाला एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में नहीं हुआ।
विज्ञापन


होली को देखते हुए पुलिस का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। दबिश में आबकारी विभाग के लोग भी पुलिस के साथ मौजूद थे। रविवार को नायब तहसीलदार अनिता गुप्ता, एसओ बरहज परमाशंकर यादव, भलुअनी, मईल और पीएसी के साथ दियारा इलाके के परसिया देवार गांव पहुंचे जहां खेतों की तरफ जमीन के अंदर शराब रखी गई थी।

पुलिस ने शराब को बाहर निकाला। मौके से तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में अफरा -तफरी मच गई। पुलिस कई बार दियारा में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चला चुकी है लेकिन धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें