फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेश हत्याकांड के खुलासे के लिए चक्का जाम

Sun, 04 Mar 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
protest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाटपाररानी। बृजेश चौरसिया हत्याकांड के पर्दाफाश की मांग को लेकर रविवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर छह घंटे तक जाम लगाया। जाम में शामिल लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव निवासी बृजेश चौरसिया की जुलाई 2017 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। भाकपा माले इस मामले के खुलासा की मांग को लेकर चार मार्च को चक्का जाम की चेतावनी दी थी। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर अधिकारी भी पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को समझाया उसके बाद रास्ते से हटे। भाकपा माले नेता श्रीराम कुशवाहा ने कहा कि आठ जुलाई को बृजेश चौरसिया की हत्या हो गई थी, लेकिन हत्यारों का आज तक पुलिस पता नहीं कर पायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें