फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने महिला को टक्कर मारी, मौत

Sun, 22 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार में जा रहे एक बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला खेत से मूंगफली निकाल कर सड़क पर डंठल रख रही थी कि इतने में बाइक ने महिला के कमर में टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम कराने को देवरिया भेज दिया। घटना शनिवार की शाम करीब छह बजे की है।अकटहिया उर्फ मटियरी गांव के रहने वाले गब्बूलाल निषाद ने अपने खेत में मूंगफली की बुआई कर रखी है। शनिवार को उनकी 47 वर्षीय पत्नी जलेबीइया देवी मूंगफली निकलवा रही थी। शाम होता देख महिला स्वयं डंठलों को निकाल कर खेत के किनारे सड़क की पटरी पर रखने लगीं। इस दौरान चौराहे से रनिहवा की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। खेत में काम कर रहे लोगों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। अंदरूनी गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के आधे घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर उसके बेटे रामकिशुन और तीन बेटियों का रो रोकर बुरा हाल था। गांव वालों के अनुसार टक्कर मारने वाली बाइक की डिग्गी में कुछ शराब की बोतलें भी मिली। कोतवाली प्रभारी रामअशीष यादव ने कहा कि महिला का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवार युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें