फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग काटकर दो लाख रुपये उड़ाए

Fri, 04 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक में रुपया जमा करने गए मुनीम के बैंग से दो लाख रुपये गायब हो गए। मुनीम ने पुलिस को बताया कि किसी ने बैग में ब्लेड मारकर दो लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी के लिए सीसीटीवी का सहारा लिया गया तो उससे भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर शहर के व्यापारियों ने कोतवाल से मुलाकात की. बूटन साहू की मालवीय रोड ओवरब्रिज के पूर्वी तरफ हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार की सुबह कर्मचारी सुरेश यादव अंसारी रोड पर स्थित इलाहाबाद बैंक में रुपया जमा करने गए थे। कोतवाली  पुलिस का कहना है कि सुरेश यादव बैंक में पांच लाख रुपया लेकर जमा करने पहुंचा था। बैंक में लाइन लगी थी। उसके सामने दो लोग खड़े थे। इसी बीच किसी ने बैग में ब्लेड मारकर दो लाख रुपये निकाल लिए। जबकि तीन लाख रुपया बैंग में रह गया। मुनीम की सूचना पर बैंक अधिकारी और गार्ड हरकत में आए। जांच करने के बाद बैंक में कोई संदिग्ध नहीं मिला। सूचना के बाद शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी फोर्स के पास पहुंचे और सभी लोगों की तलाशी कराई। मुनीम से पुलिस ने पूछताछ की। घटना के बाद कई व्यापारी मौके पर पहुंचे। बैंक का सीसी टीवी कैमरा नहीं चलने से लोग नाराज होकर बैंक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। कार्रवाई की बात कहकर पुलिस ने भीड़ को शांत कराया दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें