पहले चरण में चुनाव के बाद वोट को लेकर प्रधान पद के दो उम्मीदवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों तरफ से धारदार हथियार का प्रयोग हुआ। दोनों पक्षों से दर्जन भी लोग खून से लथपथ हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।तरकुलवा इलाके के कौला मुंडेरा गांव निवासी रामप्रवेश और संतोष प्रसाद प्रधानी का चुनाव लड़े है। प्रथम चरण का चुनाव होने के बाद दोनों प्रत्याशी वोटों की गणना में लगे है। मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब रामप्रवेश के दरवाजे से कुछ लोग गुज रहे थे। आरोप है कि रामप्रवेश ने यह कहकर लोगों को रोक दिया कि चुनाव में उन्होंने संतोष का समर्थन किया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद दोनों प्रधानपद के प्रत्याशी सामने आ गए। दोनों तरफ से फरसा, कुल्हाड़ी और भुजाली लेकन लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान संतोष प्रसाद, पंकज, राजन, रामेश्वर, राममूरत, जीउत और विजय घायल हो गए। दूसरे तरफ से प्रत्याशी रामप्रवेश, लखराज, देवी, राजेन्द्र, संजय, सुनिला, सुधीर और राघव को गंभीर चोटें आई। खून खराबे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में तीन की हालत गंभीर है। दोनों तरफ से थाने में तहरीर पड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ आलोक सोनी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।दोनों तरफ से तहरीर पड़ी है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।