फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को मारकर मां ने खुदकुशी की

Tue, 27 Oct 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पड़री बाजार (देवरिया)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 बंद कमरे में विवाहिता ने तीन साल के बेटे को मारकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता का शव फंदे पर लटकता और बच्चे का शव बिस्तर पर मिला। पुलिस ने फाटक तोड़कर कमरे से शवों को कब्जे में लिया। घटना की वजह पति पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। खुखुन्दू, महुई पांडेय निवासी रमेश यादव की शादी नौ वर्ष पूर्व गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी योगेन्द्र यादव की बेटी वंदना के साथ हुई थी। रमेश का तीन वर्ष का एक बेटा आदित्यनाथ था। सोमवार की रात वंदना (29) अपने बच्चे को लेकर कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह आठ बजे तक वंदना के कमरे का फाटक नहीं खुला। उसकी सास कालिंदी देवी ने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही अपने पति रामछपित को सूचना दी। देवरिया से दोपहर में पहुंचे रामछपित ने इसकी जानकारी पुलिस और मायके वालों को दी। दिन में करीब दो बजे पहुंची पुलिस ने कमरे का फाटक तोड़ा। छत में लगे पंखे से साड़ी के फंदे से वंदना की लाश झूल रही थी। बिस्तर पर बेटा मृत पड़ा था। यह देख ससुराल और मायके वालों के होश उड़ गए। कालिंदी देवी ने पुलिस को बताया कि घर पर कोई मौजूद नहीं था। वहीं मायके वाले भी पहुंच गए। इस बाबत खुखुन्दू एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने पर आत्महत्या लग रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना की वजह गृहकलह सामने आई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें