कांस्टेबल कलाधर मिश्र फ़ाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भटनी। जिगिना मिश्र निवासी एक आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की रविवार रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उनके मौत की खबर मिलते ही परिजन सन्न रह गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वे लखनऊ आरपीएफ में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। भटनी के जिगिना मिश्र निवासी कलाधर मिश्र लखनऊ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। रविवार की रात स्काट ड्यूटी के दौरान वह प्रतापगढ़ के पास स्थित जगदीशपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गिर गए। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आयीं। साथ में तैनात कर्मियों ने उनको अस्पताल लाया। जहां कांस्टेबल कलाधर मिश्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही पत्नी, बेटा रवि और बेटी खुशबू सन्न रह गए। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल था। भाई महानारायण मिश्र और भतीजा अमित मिश्र मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार को हुई। कलाधर मिश्र की मौत की खबर से पूरा गांव सदमे में है।