फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

114 खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी, सात निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
114 खाद-बीज की दुकानों पर छापा, सात निलंबित
विज्ञापन


बिना पॉश मशीन से बेचा जा रहा था उर्वरक
सभी तहसीलों में टीम गठित कर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अभियान चलाकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद-बीज की दुकानों पर छापामारी की। 114 दुकानों पर टीम ने जांच के दौरान बिना पॉश मशीन उर्वरक बिक्री करने वाले सात दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। 52 बीज और उर्वरक का नमूना भरा गया। छापेमारी से दुकानदारों में खलबली मची रही। डीएम अमित किशोर के निर्देश पर खाद-बीज के दुकानों की जांच की गई। सदर में जिला कृषि अधिकारी मो. मुज्जमिल और एसडीएम रामकेश यादव, सलेमपुर में एसडीएम शशिभूषण और कृषि विभाग के एडीएईओ, बरहज में एसडीएम और अपर जिला कृषि अधिकारी, रुद्रपुर में एसडीएम और पीपीओ ने 114 खाद-बीज की दुकानों पर छापामारी की। अधिकांश खाद-बीज के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर खिसक गए। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पॉश मशीन का प्रयोग नहीं करने वाले सात दुकानें निलंबित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें