फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के माल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के सामान के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- इंदूपुर के पास से मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाओं से परेशान पुलिस को गुरुवार की सुबह एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग के इंदूपुर चौराहे के समीप छापा मारकर लूटकांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट की मोबाइल, साढ़े 16 हजार रुपये नकदी बरामद हुए। दोनों लुटेरे रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। बीते 13 जून को गौरी बाजार ओवर ब्रिज के समीप रात्रि 10 बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता से 12600 रुपये नगदी व एक मोबाइल लूट लिया था। 11 जुलाई की रात्रि में गौरी बाजार रुद्रपुर मार्ग पर कटाई चौराहे के समीप बदमाशों ने कुशीनगर के चौपरिया गांव निवासी ठेकेदार उत्तम चौबे की बाइक व एक लाख की नकदी लूट लिया। पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर इंदूपुर चौराहे के पास दबिश देकर दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी परमाशंकर यादव, उप निरीक्षक छोटेलाल, जय शंकर पांडेय, सिपाही राजेश राय, कैलाश यादव, विद्याधर तिवारी, छोटेलाल निगम शामिल रहे। बदमाशों की पहचान गौरव निषाद पुत्र रविंद्र निषाद ग्राम जंगल पिपरा व मुकेश निषाद पुत्र सरगुन निषाद ग्राम बेलकुंडा थाना रुद्रपुर के रुप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें