फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में टूटी पेड़ की टहनज, दबकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में टूटी पेड़ की टहनी, वृद्धा की मौत
विज्ञापन


करनपुरा गांव में सोमवार की देर शाम हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। आंधी के दौरान टूटी पेड़ की टहनी में दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। वह बगीचे में अरहर की पिटाई कर रही थी। घटना क्षेत्र के करनपुरा गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करनपुर गांव के इशुक अंसारी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी पत्नी खलीफुन्निशा भी उनका सहयोग करती थी। सोमवार को वह गांव के एक किसान की बगीचे में अरहर की पिटाई कर रही थी। इस दौरान आई आंधी व बूंदाबादी में वह फसल को बचाने के लिए अरहर बटोरने में जुट गई। आंधी से आम के पेड़ की टहनी टूटकर खलीफुन्निशा के सिर पर गिर गई। गंभीर रुप से जख्मी महिला को सीएचसी पहुंचाया गया। इलाज के दौरान खलीफुन्निशा ने दम तोड़ दिया। गांववालों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद दिलाने की मांग की। इस बाबत एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि नियमानुसार पीड़ित परिवार का हर संभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें