फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल गीतों की जगह गूंजने लगी चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल गीतों की जगह गूंजने लगी चीख पुकार
विज्ञापन


मामूली बात को लेकर हुआ विवाद महिला की जान चली गई
घर छोड़कर भागे उपद्रवी, तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पैकौली। किसी को यह अहसास ही नहीं था कि तिलकोत्सव में वह जिस डीजे को घर ले जा रहे हैं, वही परिवार की एक महिला की मौत का कारण बनेगा। डीजे बजाने और नाचने के विवाद में युवकों ने बेरहमी से पीटकर महिला की हत्या की। यह खबर जब घर पहुंची तो मंगल गीतों की जगह चीख पुकार मच गई। घटना को अंजाम देने वाले युवक समारोह में आमंत्रित भी नहीं थे, मगर डीजे पर थिरकने की चाह में वह बिन बुलाए पहुंच गए थे।
सुरेश राजभर के छोटे भाई रामअशीष के बेटे ऋषि का तिलकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। बरात 25 अप्रैल को जानी थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। सुबह करीब आठ बजे दुकान पर जा रहे सदावृक्ष की पिटाई से मन नहीं भरा तो अस्पताल जाते समय रास्ते में बाइक सवार उपद्रवियों ने उसकी मां पर इस कदर कहर बरपाया कि बेटे के सामने मां की जान चली गई। बिंदू की मौत से घर की खुशी मातम में बदल गई। बिंदू देवी के चार बेटे और तीन बेटी है। मां की मौत से बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घरवालों का कहना है कि रात को डीजे बजाने को लेकर बांकी गांव के जिन युवकों से विवाद हुआ, उन्हें निमंत्रण भी नहीं दिया गया था। जबरन कार्यक्रम में पहुंचकर विवाद किए। बिंदू की मौत से पूरा परिवार गम में है। 25 को होने वाली शादी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कोतवाली पहुंचे पीड़ित परिवार की महिलाएं घटना को अंजाम देने वाले युवकों को कोस रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज
बिंदू देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बिंदू के बेटे प्रेमचंद्र की तहरीर पर गौरीबाजार थानाक्षेत्र के सेमरही गांव निवासी पिंटू गोड़, पंकज गोड़, रामप्रवेश गोड़, हाटा सदरा गांव निवासी संदीप यादव, बांकी फुलवरिया गांव निवासी मंगेश यादव, आलोक और खोराराम निवासी मुकेश पर पुलिस ने हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें