फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह रिहायशी झोपडियां स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से छह झोपड़ी राख
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटा। थानाक्षेत्र के छेरिहा गांव में गुरुवार को लगी आग से छह झोपड़ियां जल गईं। अगलगी में एक बाइक, पांच साइकिल सहित घर-गृहस्थी के अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

आग की शुरुआत दोपहर करीब एक बजे हुई। अज्ञात कारणों से लगी आग में कृष्ण मुरारी, बबुना प्रसाद, नंदकिशोर, नंदजी, संतोष, मिट्ठू की रिहायशी झोपड़ी एक-एक कर आग की चपेट में आ गई। शोरगुल मचाते हुए लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत से आग बुझाया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार अगर हवा बह रही होती तो चारों तरफ खेतों में तैयार गेहूं की फसल भी जल सकती थी। पीड़ित परिवारों की महिलाएं कमलावती व लीलावती जले सामानों को देख अपनी किस्मत को कोस रहीं थीं। ग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद ने पीड़ित परिवारों को राशन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें