मटियरा जगदीश गांव में पहुंचे विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू से प्रधान के बेटों को पुचकारते हुए
- फोटो : अमर उजाला
लार। विधान मंडल दल के नेता कांग्रेस के तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू मटियरा जगदीश गांव में प्रधान के घर पहुंचे। घरवालों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और ढांढस बढ़ाया। विधायक ने कहा कि प्रधान सुनील यादव की हत्या का मामला सदन में उठेगा। पत्नी को नौकरी और न्याय दिलाना ही मेरी प्रधान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश सरकार सभी मुद्दों पर फेल है। पूर्वांचल मर्डर का हब बन गया है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। कमजोर और निर्दोष लोगों को पुलिस फर्जी मुकदमों में फंसा रही है। समाज में जनप्रतिनिधि जब सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, वशिष्ठ मोदनवाल, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, मोहित पांडेय, अभिनीत उपाध्याय, रुदल बागी आदि मौजूद रहे।