फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की शिकार किशोरी की फोटो वॉयरल

विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
लार। छेड़छाड़ के मामले में लड़कियों या महिलाओं का नाम गोपनीय रखा जाता है। लेकिन लार पुलिस-पब्लिक वाट्सअप ग्रुप पर आरोपी और किशोरी का फोटो वॉयरल कर दिया है। इस ग्रुप में पुलिस विभाग के कई जिम्मेदार अफसर भी जुड़े हैं। लेकिन फोटो वॉयरल करने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस ने छेड़खानी करने वाले पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही दलित किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवक किशोरी से बदसलूकी की। पुलिस इस मामले में बृहस्पतिवार को किशोरी के चाचा की तहरीर पर जमसड़ा गांव निवासी आरोपी हसमुल्लाह अंसारी पर केस दर्ज कर लिया। वहीं बुधवार की शाम को आरोपी युवक और पीड़ित किशोरी का फोटो लार पुलिस-पब्लिक के नाम से संचालित होने वाले वाट्सअप ग्रुप पर किसी ने डाल दिया। पीड़ित किशोरी का फोटो सार्वजनिक करना अपराध है। हालांकि ग्रुप में पुलिस विभाग के आला अफसर भी जुड़े हैं। लेकिन किशोरी का फोटो वॉयरल करने के मामले को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। एसओ श्रवण यादव ने बताया कि आरोपी युवक पर दलित उत्पीड़न और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। वाट्सअप ग्रुप पर फोटो मैं भी देखा हूं। फोटो को हटाने के लिए लिखा हूं। प्रभारी एएसपी उत्तरी गणेश साहा ने बताया कि छेड़छाड़ की पीड़ित का फोटो सार्वजनिक करना कानून जुर्म है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें