भाटपाररानी। केहुनिया गांव की महिलाओं ने गुरुवार से तहसील पर अनशन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप हैं कि एफआईआर के बाद भी पुलिस रेप के मामले में नामजद को गिरफ्तार नहीं कर रही है। रेप के आरोप को लेकर नामजद तहरीर खामपार थाने पर दी गई थी, जिसमें 18 मई की रात महिला के घर में घुसकर रेप करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने केस दर्ज किया मगर गिरफ्तारी नहीं हुई। तहसील पर अनशन करने वाली दुर्गावती, रमावती, शारदा, चंदा, बादामी, चंपा, मालती, माया, राजपति, छाया, प्रभावती आदि का कहना हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही अनशन खत्म करेंगे।