फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चली लाठियां, 9 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के भागीरथी रविवार को अपने खेत में मेड़ बांध रहे थे। इसी बीच गांव के श्याम नरेश प्रसाद पहुंचे और मेड़ बांधने का विरोध करने लगे। इसको लेकर दोनों लोगों में कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के भागीरथी, दिलीप व मनोज तथा दूसरे पक्ष के राजेंद्र, बेेबी, सुनील, रमावती, रंजू देवी, पप्पू कुमार घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज हुआ। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली विजय सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें