फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से जला आशियाना, नकदी-सामान नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से जला घर, नकदी-सामान नष्ट
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना के सोनिया गांव में आग लगने से एक मजदूर का आशियाना जल गया। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। अगलगी से घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। क्षेत्र के सोनिया गांव में विद्युत उपकेंद्र के पास मोतीलाल प्रसाद छप्पर डालकर परिवार के साथ रहते हैं। वह पास के ही एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। मंगलवार की सुबह वह किसी काम से देवरिया चले गए। साढ़े आठ बजे के करीब चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। पत्नी और बच्चों ने घर से बाहर निकल कर खुद को बचाया। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाई। अगलगी से छप्पर में रखा बिस्तर, कपड़ा, अनाज, साइकिल सहित गृहस्थी के अन्य सामान जल गया। मोतीलाल के मुताबिक ईंट-भट्ठे से रविवार को ही साप्ताहिक मजदूरी मिली थी। कुछ अन्य लोगों से उधार लेकर 35 हजार रुपये रखे थे, वह भी आग में जल गया। मौके पर राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें