फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिजा त्रिपाठी का शिक्षक पुत्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरिजा त्रिपाठी का शिक्षक पुत्र निलंबित
विज्ञापन


पुलिस हिरासत के चलते विद्यालय से चल रहे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी के बेटे व प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक प्रदीप त्रिपाठी को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। निरीक्षण में अनुपस्थित रहने पर यह कार्रवाई की गई है। जारी आदेश के तहत भलुअनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरा खेमकरन का छह अगस्त को बीईओ ने निरीक्षण किया था। इसमें प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए। सात व आठ अगस्त को न्याय पंचायत समन्वयक के निरीक्षण में भी वह अनुपस्थित पाए गए। छानबीन में पता चला कि प्रदीप को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। इस आधार पर उन्हें निलंबित किया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि निलंबन अवधि में नियमानुसार अन्य वेतन-भत्ते दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें