फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर खोजा अपना मोबाइल, दबोचे गए लुटेरे

विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
देवरिया। पुराना सामान बेचने और खरीदने के ऑनलाइन वेबसाइट ओएलएक्स पर एक युवक ने अपना लूटा गया मोबाइल खोज निकाला। चोरी का मोबाइल बेचने के लिए जब लुटेरे पहुंचे तो पूर्व योजना के अनुसार पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। शुक्रवार को दोनों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि शहर के ठठेरी गली निवासी आसिफ मोहम्मद छह जुलाई की देर शाम को स्टेशन रोड में घूम रहे थे। एक होटल के पास पहुंचे थे कि एक बाइक सवार दो युवक पहुंचे और मोबाइल लूटकर भाग गए। आसिफ मोहम्मद ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस और साइबर सेल में की थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। उधर, आसिफ ओएलएक्स पर पुराना मोबाइल खरीदने के लिए ढूंढ रहे थे, तभी उन्हें अपना ही मोबाइल फोन दिख गया। बाकी डिटेल देखा तो विक्रेता अपना पता देवरिया दर्ज किया था। आसिफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। योजना के अनुसार आसिफ मोहम्मद ने विक्रेता से संपर्क किया और मोबाइल के बारे में जानकारी ली। बताया कि उसे मोबाइल पसंद है। शुक्रवार को आसिफ ने लुटेरों को बुलाया। कहा कि वह बैंक में रुपये निकाल रहा है, वहीं आ जाएं। जब लुटेरे पहुंचे तो पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईगल टीम प्रभारी शशांक शेखर राय और कोतवाली के एसआई शिवबचन यादव की पूछताछ में एक ने अपना नाम रवि निषाद निवासी पैकौली, थाना भलुअनी और दूसरे ने कमेलश वर्मा निवासी अबूबकरनगर, सदर कोतवाली बताया। दोनों के पास से पुलिस ने दो लाख रुपये कीमत के आठ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सभी मोबाइल लूट के ही बताए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि अन्य मोबाइल के मालिकों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें