फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक का पेड़ पर शव लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। ससुराल आए युवक का शव शनिवार की सुबह नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना खुखुंदू के परसिया मिश्र पीसीएफ गोदाम के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक युवक ने परिवारिक कलह से तंग आकर खुदकुशी किया है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज निवासी अमर सिंह गोड़ 30 पुत्र सुभाष सिंह गोड़ की शादी पांच वर्ष पूर्व खुखुंदू, परसिया मिश्र के राधेश्याम गोड़ की बहन इंदू देवी से हुआ था। चार दिन पूर्व इंदू अपने बड़े बेटे किशन चार वर्ष और सोनू एक वर्ष के साथ मायके चली आई। शुक्रवार को पति अमर को भी मेला करने के लिए बुला लिया। पुलिस के मुताबिक साला राधेश्याम और मृतक अमर रात को परसिया मिश्र चौराहे पर जलेबी की दुकान पर एक साथ बिक्री करते नजर आए। दुकान पर पत्नी इंदू भी बच्चों को लेकर आई थी। सब मेला करने के बाद घर चले गए। अमर देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन समझे मेले में कही होगा, अपने आप घर आ जाएगा। इंदू शनिवार की सुबह अमर के आने का अभी इंतजार कर ही रही थी कि उसके मौत की खबर पहुंच गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने अमर का शव पेड़ पर लटकता देख पुलिस को सूचना दिया था। एसओ मृत्युंजय पाठक ने कहा कि परिजनों से बातचीत करने और जांच करने पर पता चला है कि परिवारिक कलह से तंग आकर अमर ने स्वयं गले में अपने ही शर्ट से फंदा लगाकर खुदकुशी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें