फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से महिला की मौत
विज्ञापन


बघौचघाट थानाक्षेत्र के छितौनी गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। थानाक्षेत्र के छितौनी गांव में मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी ऋषिकेश सिंह की पत्नी नीतू सिंह (35) अपने घर में बर्तन धो रही थीं। मोटर पंप चालू करने के लिए बोर्ड में स्विच ऑन किया तभी करंट की चपेट में आ गईं। काफी देर तक जब बर्तन धोकर घर में नहीं गई तो पति ने आकर देखा तो वह नल पर बेहोश पड़ी थीं। बिजली का तार उनके हाथ में सटा था। आनन-फानन में नीतू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। महिला को पांच वर्ष का एक बेटा है। मां की मौत पर मासूम का विलाप देख हर किसी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें