फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर सहित दो पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
Docter
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे के एक क्लीनिक पर इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद शनिवार को चिकित्सक सहित दो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एएसपी के निर्देश पर किया है। थानाक्षेत्र के मझवलिया नंबर एक निवासी रामदुलारे कुशवाहा के इकलौते चार माह के लड़के शुभम का बीते 16 फरवरी की शाम तबियत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए खुखुंदू स्थित क्लीनिक पर लाए। यहां मासूम को इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर ने दवा देकर छोड़ दिया। परिजन बच्चे को लेकर कुछ दूर ही पहुंचे थे कि नाक से खून आया और सांस रुक गई। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों को मारपीट कर पर्ची और दवा छीन लिया गया था। पीड़ित न्याय के लिए थाने का चक्कर लगाता रहा, मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। रामदुलारे शुक्रवार को देवरिया पहुंच एएसपी शिष्यपाल सिंह से गुहार लगाई। एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने डॉक्टर अतीकुर्रहमान और मारूफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी एसओ मनोज यादव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें