फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता 50 कैदी जाएंगे वाराणसी जेल

विज्ञापन
देवरिया जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन
देवरिया। जिला जेल में बंद 50 सजायाफ्ता कैदियों को वाराणसी सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। जेल से बंदियों के भार को कम करने के लिए शासन ने यह कवायद की गई है। देवरिया जेल में 15 बैरक हैं। इसमें 535 बंदियों को रखने की क्षमता है। इसके विपरीत यहां काफी लंबे वक्त से क्षमता से तीन गुना से भी अधिक बंदी रखे जा रहे हैं। वैसे तो जेल में प्रतिदिन आने-जाने वालों की संख्या है, लेकिन सिद्धदोष बंदी को यहां नियमित रह रहे हैं। इससे जेल प्रशासन को उनकी व्यवस्था करने में काफी दिक्कत होती है। कभी-कभी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कुछ साल पहले देवरिया जेल के बंदियों ने बवाल भी किया था। यह मामला शासन तक पहुंचा था। इसको गंभीरता से लेते हुए शासन ने देवरिया सहित तमाम जेलों से सजायाफ्ता कैदियों को अन्य जेलों में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। देवरिया जेल में बंद ऐसे 50 कैदियों को वाराणसी सेंट्रल जेल भेजने का आदेश हुआ है। शासन के आदेश के बाद जेल प्रशासन इन बंदियों को वाराणसी सेंट्रल जेल भेजने की तैयारी में लग गया है। इस बाबत जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय का कहना है कि शासन ने 50 सजायाफ्ता कैदियों को वाराणसी सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया है। शासन के आदेश पर इन्हें वाराणसी सेंट्रल जेल में शिफ्ट कराने की तैयारी की जा रही है। इनके जाने से यहां बंदियों का भार कुछ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें