फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे काउंटर से टिकट दलाल को पकड़ा

विज्ञापन
टिकट दलाल के साथ सीआईबी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। स्टेशन स्थित रेल टिकट काउंटर से सीआईबी ने सोमवार को एक टिकट दलाल को पकड़ा। आरपीएफ थाने में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। उसके पास से 12 सौ रुपये, तीन तत्काल टिकट, मोबाइल, पांच आरक्षण फार्म मिले हैं। पूछताछ में उसने जरूरतमंदों से पांच सौ रुपये अधिक लेकर टिकट बेंचने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

सीआईबी प्रभारी संजय राय के अनुसार सोमवार को सीआईबी टीम ने स्टेशन स्थित काउंटर पर छापा मारा। मौके से टीम को देख एक युवक भागने लगा। सीआईबी टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान भटनी थाने के साहोपार निवासी दिवाकर शर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें