देवरिया। सब्जी खरीदने गए एक किशोर के चेहरे पर सब्जी विक्रेता ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। घटना दो दिन पूर्व सब्जी मंडी की है। पीड़ित किशोर ने उपचार कराने के बाद मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
बांस देवरिया के रहने वाला 17 वर्षीय बेटा सुंदरम रविवार की रात आठ बजे सब्जी मंडी गया था। वहां एक सब्जी दुकानदार से दाम को लेकर कुछ बहस हो गई। इससे नाराज होकर सब्जी विक्रेता ने सुंदरम के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। यह देखकर सब्जी मंडी के कुछ दुकानदारों ने बीचबचाव किया। घायल सुंदरम ने रात में ही जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।