फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे समेत दो दर्जन लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के भिंगारी बाजार में डीहबाबा के पूजनोत्सव जुलूस पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने एक पक्ष से 21 लोगों पर बलवा और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसमें भाजपा नेता के बेटे और एक स्थानीय पत्रकार का भी नाम शामिल है। दूसरे पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

सोमवार को भिंगारी बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में नए डीह स्थान का स्थापना व पूजनोत्सव कार्यक्रम था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिंगारी टैक्सी स्टैंड स्थित पुराने डीह स्थान से विधि पूर्वक पूजन के पश्चात जुलूस निकाला गया। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी बीच कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव किया गया। स्थानीय लोगों के बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीह पूजनोत्सव कार्यक्रम को संपन्न कराया था। इस प्रकरण में भिंगारी बाजार निवासी सुभाष उर्फ छेदी माझी की तहरीर पर खामपार की पुलिस ने मनीष शाही, बब्बन खरवार, संजय शाही, मोनू शाही, विनय शाही, रहसु, पवन, डब्लू, रामप्रवेश, संतोष, अवनीश, विपिन, शुभम, उपेन्द्र, रवि, अवनीश शाही, झूले शाही, पशुपति पाल, सुनील के खिलाफ बलवा और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। खामपार इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह ने बताया कि सुभाष उर्फ छेदी की तहरीर पर 21 लोगों पर बलवा व एससी-एसटी के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें