फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जर में करंट उतरने से युवक की मौत

विज्ञापन
mobile
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर कारखाना (देवरिया)। बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हेतिमपुर मठिया गांव की है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

रितेश का पुत्र सुदीप (22) शुक्रवार को मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रहा था। चार्जर में तार कटा होने से वह करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर पहुंचे घर वालों ने आपूर्ति बंद कर युवक को छुड़ाया। आनन-फानन में उसे सीएचसी कसया ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पडरौना रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुदीप दो भाइयों में छोटा था। वह सेना भर्ती की तैयार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें