फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटपाररानी के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
देवरिया। कार्य में लापरवाही, आदेश की अवहेलना और फाइलों को बेतरतीब ढंग से रखने वाले भाटपाररानी के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार रवि को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। दो इंस्पेक्टर को थाने की जिम्मेदारी मिली। वहीं, एक दरोगा अपनी थानेदारी बचाने में सफल हुए तो दूसरे दरोगा को विधि प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों एसपी एन. कोलांचि ने भाटपाररानी थाने का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां सामने आईं थीं। सबसे बुरा दशा यहां की फाइलों का था। एसपी ने प्रभारी निरीक्षण रविंद्र कुमार रवि को चेतावनी दी थी। इसके बाद भी प्रभारी निरीक्षक की आदत में सुधार नहीं हुआ। नाराज एसपी ने बृहस्पतिवार को उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। मईल थानाध्यक्ष सुदेश कुमार शर्मा को उनकी जगह भाटपाररानी थाने का प्रभारी बनाया गया है। विधि प्रकोष्ठ और मीडिया सेल के प्रभारी अनिल सिंह को मईल थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं, लंबे समय से गौरीबाजार में तैनात इंस्पेक्टर छोटेलाल को भलुअनी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। भलुअनी थाने का प्रभार देख रहे विजय बहादुर को विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें