फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार ने घर में घुसकर महिला से किया छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। कोटेदार ने घर में घुसकर महिला संग छेड़खानी की। शोर करने पर कोटेदार भाग निकला और गांव वालों की भीड़ जुट गई। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। गुरुवार को थाने पहुंची महिला ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार की रात बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। गांव का कोटेदार रात को महिला के घर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुनकर सो रहे बच्चों की नीद खुल गई। आस-पास के लोग भी पहुंच गए। लोगों को आता देख कोटेदार भाग निकला। महिला का आरोप है कि उसका पति बाहर रहता है। कोटेदार अक्सर मोबाइल पर फोन कर अपने घर बुलाता है और अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर गाली देता है। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने के लिए धमकाता है। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें