फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में झुलसी नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के परसियां तिवारी गांव की सोनकर बस्ती में संदिग्ध हाल में झुलसी नवविवाहिता की गुरुवार को मौत हो गई। वह आठ जुलाई की रात अचानक झुलस गई थी। घर पर ही उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परसियां तिवारी निवासी रमेश सोनकर फेरी लगाकर भूजा बेचने का काम करता है। उसके बड़े पुत्र भीम की शादी बीते 20 जून को मदनपुर कस्बा के सोनकर मोहल्ला निवासी स्व. रामअवध की पुत्री गुड्डन से हुई थी। गुड्डन की मां मालती देवी और उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। बीते आठ जुलाई की रात वह संदिग्ध हाल में झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। हालत में सुधार न होने व धनाभाव के चलते परिजन उसे घर पर ले आए थे। गुरुवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। गुड्डन के मौत की सूचना पाकर मायके वाले भी पहुंच गए। मौत की खबर को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर मिथिलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें