फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीबाजार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन के पास की घटना, प्रेमी समेत चार हिरासत में
मामले की जांच में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के पास एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ ही प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया है। युवती के परिवारवालों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती और युवक के बीच वर्षों से प्रेम-संबंध चल रहा है। दोनों सजातीय हैं। एक साल पहले 20 वर्षीय युवती की शादी कहीं और हो गई, लेकिन तीन महीने में ही संबंध विच्छेद हो गया। इससे युवती मायके में आकर रहने लगी। प्रयागराज में सिविल परीक्षाओं की तैयारी में लगे प्रेमी युगल के साथ जीने-मरने की कसमें खाकर वह शुक्रवार की रात घर से निकली। दोनों गौरीबाजार स्टेशन के बाहर चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने दोनों से स्टेशन पर जाकर बैठने की बात कही। दोनों स्टेशन पर पहुंच गए। इसी बीच दुकानदार पहुंचा और युवक को बुलाकर दुकान पर लाया। उधर, अकेली युवती को कस्बे के रहने वाले तीन युवक उठा लाए। चाय की दुकान और स्टेशन के बीच स्थित खाली मकान में बारी-बारी से तीनों ने दुष्कर्म किया। प्रेमी युवक स्टेशन पर पहुंचा तो प्रेमिका नहीं मिली। इसके बाद वह परेशान होकर खोजने लगा। इस बीच युवती भागते हुए दुकान पर पहुंची और सूचना अपने घर वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों के साथ प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित युवती के परिवारवालों ने तहरीर दी है। इस बाबत गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें