विरोध करने पर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पिटाई, बच्ची के साथ फरार
सलेमपुर। हैदराबाद से कमाकर शनिवार की रात जब पति अपने घर पहुंचा तो पत्नी ने अंदर जाने से रोक दिया। संदेह होने पर जब उसने जबरन घर में प्रवेश किया तो चौकी के नीचे नग्न अवस्था में गांव का एक शख्स छिपा मिला। उसे जब पति ने बाहर निकालने का प्रयास किया तो प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसका गला दबाने का भी प्रयास किया गया। किसी तरह जान बचाकर कोतवाली पहुंचे पति ने पुलिस को तहरीर दी। इस घटना के बाद पत्नी बच्ची को साथ लेकर फरार हो गई। तहरीर में उसने गांव के एक शख्स पर पहले भी ऐसी हरकत करने का आरोप लगाया है। कोतवाल सीपी जैसल ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।